इनिसा विक के शव को आज परिवारवालों ने लिया, अन्त्येष्टि आज
काठमांडू, चैत्र १९ – इनिसा विक के शव को २७ दिनों के बाद उनके परिवारवालों ने आज ले लिया है । उनके शव को लेने के बाद आज (गुरुवार) ही भेरी पुल के नजदीक सम्झिघाट में अन्त्येष्टि करने की तैयारी करने की जानकारी परिवारवालों ने दी है ।
इनिसा के लिए न्याय की मांग करते हुए परिवार वाले ने शव को लेने से इंकार कर दिया था । उनका शव २७ दिनों से प्रदेश अस्पताल के शव गृह रखा हुआ था । मंललवार जिला अदालत सुर्खेत ने बलात्कार के बाद हत्या के आरोप में गिरफ्तार चारों नाबालक को पुर्पक्ष के लिए बाल सुधार गृह भेजने का आदेश दिया था । अदालत के आदेश के बाद परिवार वाले इनिसा के शव को लेने के लिए तैयार हुए ।
गुर्भाकोट–६, बडाखोली स्थायी निवासी १६ वर्षीया इनिसा वीरेन्द्रनगर–१ में रह रही वीरेन्द्रनगर की ही उषा बालबाटिका विद्यालय में कक्षा ११ में अध्ययनरत वो गत फागुन २३ गते की सुबह टियूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी । उसी दिन सुबह ९ बजे वीरेन्द्रनगर–४ के शहीद पार्क नजदीक के जंगल में अचेत अवस्था में मिली थी ।

