संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है – शेखर कोइराला
काठमांडू, चैत्र २१ – नेपाली कांग्रेस के नेता डा. शेखर कोइराला ने फागुन २१ गते को हुए निर्वाचन में अपनी पार्टी के पराजय को ‘स्वींग वोट’की संज्ञा दी है । शनिवार (चैत २१) काठमांडू में बीपी स्मृति सामुदायिक सहकारी अस्पताल के १८वें वार्षिक साधारणसभा में उन्होंने यह बात कही है ।
उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने पार्टी नहीं छोड़ी लेकिन मत को जरुर बदला है । अब मत ‘सिफ्ट’ नहीं होने देना है । उन्होंने स्वीकार किया कि संसद् में कांग्रेस की कमजोर उपस्थिति का मुख्य कारण जनता की इच्छाओं और नए राजनीतिक स्थिति को नहीं समझ सकें । उन्होेंने कहा कि संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है । क्योंकि अब की लड़ाई वाम पंथियों के बजाय ‘लिबरल डेमोक्रेट्स’ के साथ होगी । कोइराला ने इस बात की भी याद दिलाते हुए कहा कि मैंने शुरु से ही कहा था कि केन्द्रीय समिति के निर्णय से विशेष अधिवेशन में जाना चाहिए । डा. कोइराला ने स्पष्ट किया कि वो किसी भी गुट या समूह में नहीं है ।


