Tue. May 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति पौडेल द्वारा एक और अध्यादेश जारी

 

काठमांडू, बैशाख १७ – राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने एक और अध्यादेश जारी किया है । राष्ट्रपति ने गुरुवार की रात सार्वजनिक खरिद (दूसरा संशोधन) अध्यादेश २०८३ जारी की है । आज ही राष्ट्रपति ने सहकारी संबंधी अध्यादेश भी जारी की थी । लेकिन सरकार द्वारा इससे पहले भेजे गए ४ अध्यादेश अभी भी स्वीकृत होना बाकी है ।
सरकार ने वैशाख १४ गते संवैधानिक परिषद् के काम कर्तव्य और अधिकार सम्बन्धी ऐन, २०६६ और सहकारी ऐन, २०७४ को संशोधन करने के लिए अध्यादेश और वैशाख १५ गते स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान सम्बन्धी अध्यादेश, ‘केही नेपाल कानून संशोधन’ करने के लिए बने अध्यादेश और विश्व विद्यालय संबंधि अध्यादेश जारी करने के लिए सिफारिश की थी ।
आज ही राष्ट्रपति ने इन अध्यादेशों को लेकर कानूनविदें से विचार विमर्श किया था । राष्ट्रपति कार्यालय शितलनिवास में राष्ट्रपति ने अपनी जित्रासा भी रखी । उन्होंने इस पर चर्चा की कि अगर सरकार से एक ही साथ बहुत ज्याद संख्या में अध्यादेश आ जाए तो ऐसे में क्या उपयुक्त हो सकता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *