Tue. May 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अतिक्रमित बस्तियों को हटाने का कार्य आज भी जारी

 

काठमांडू, बैशाख १९ – काठमांडू उपत्काय के बागमती तथा सहायक नदी किनारे स्थित अतिक्रमित बस्तियों को हटाने का कार्य शनिवार भी जारी है । संघीय सरकार और काठमांडू महानगरपालिका के संयोजन में आज कामपा–१६ बालाजु स्थित विष्णुमति नदी और धोबी खोला नदी किनारें में बने घर टहरों को हटाया जा रहा है ।
कामपा–१५ स्वयम्भू क्षेत्र के अतिक्रमित घर टहरों को हटाने का कार्य जारी है । ये जानकारी काठमांडू के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी मुक्तिराम रिजाल ने दी है । उन्होंने बताया कि स्वयम्भू, बालाजु–गोंगबु बसपार्क, देवीनगर आदि क्षेत्रों में अवैध संरचनाएं हटाने का कार्य जारी है ।
सरकार ने शुक्रवार को बल्खु और कालिमाटी क्षेत्रों में नदी किनारे स्थित जोखिमपूर्ण बस्तियों को हटाया था । सहायक प्रमुख जिला अधिकारी रिजाल के अनुसार, अब तक काठमांडू उपत्यका में सरकारी, सार्वजनिक और निजी जमीन पर अवैध रूप से बने लगभग दो हजार घर–टहरों को हटाया जा चुका है । बस्ती हटाने के क्रम में प्रभावित परिवारों को ‘होल्डिंग सेंटर’ में भेजा गया है । शहरी विकास मंत्रालय के आधिकारी त्रिपुरेश्वर स्थित दशरथ रंगशाला में भूमिहीन परिवारों का विवरण संकलन कर रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *