राष्ट्रपति पौडेल तथा भीष्मराज आङ्देम्बे बीच मुलाकात
काठमांडू, बैशाख १९ – प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के संसदीय दल के नेता भीष्मराज आङ्देम्बे ने आज (शनिवार) राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल से मुलाकात की है । आङ्देम्बे के सचिवालय के अनुसार शनिवार की सुबह वो शीतल निवास पहुँचे । उन्होंने राष्ट्रपति से मुलाकात की और कुछ संवाद भी किए ।
आङ्देम्बे के सचिवालय ने बताया कि उन दोनों के बीच समसममयिक राजनीतिक विषयों को लेकर लगभग १ घंटें बातचीत हुई है । संवाद के ही क्रम में आङ्देम्बे ने अध्यादेश के सन्दर्भ में विपक्षी दलों की धारणाओं से भी राष्ट्रपति को अवगत कराया है । उन्होंने राष्ट्रपति को बताया कि सरकार द्वारा एक के बाद एक अध्यादेश को लाने के पर विपक्षी दलों ने विरोध जताया है । सरकार द्वारा सिफारिश किए गए अध्यादेशों में से राष्ट्रपति पौडेल ने शुक्रवार तक तीन अध्यादेश जारी कर दिया है । राष्ट्रपति पौडेल ने शुक्रवार को सम्पत्ति शुद्धीकरण (मनी लाउंडरिग) निवारण (तीसरे संशोधन) अध्यादेश, २०८३ जारी किया है ।


