Thu. May 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बंगाल में भाजपा की जीत , अररिया जिला भाजपा जिला प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री व गृह मंत्री को दी बधाई

 

हिमालिनी प्रतिनिधि जोगबनी विराटनगर ( सीमा क्षेत्र ) ।  पश्चिम बंगाल के चुनावी रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा बहुमत का आंकड़ा पार करने के साथ ही क्षेत्र में उत्साह का वातावरण बन गया है। इस अवसर पर अररिया भाजपा जिला प्रवक्ता कुंदन पौदार  ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समस्त कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को बधाई दी है।
जिला प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा कि यह ऐतिहासिक बढ़त देश के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व तथा गृह मंत्री अमित साह की कुशल रणनीति का प्रतिफल है। उन्होंने दोनों शीर्ष नेताओं को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
उन्होंने कहा, “जहां शहीद हुए मुखर्जी, वह बंगाल हमारा है।” यह परिणाम राष्ट्रवादी विचारधारा, सुशासन एवं विकास के प्रति जनता की आस्था का स्पष्ट प्रमाण है।
जिला प्रवक्ता पौदार ने विश्वास व्यक्त किया कि अंतिम परिणाम में भी भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर प्रदेश में विकास एवं जनकल्याण की नई दिशा स्थापित करेगी।
इस बीच जोगबनी सहित आसपास के क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के बीच खुशी का माहौल है तथा लोग एक-दूसरे को बधाई देकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *