Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनमत ने यादव को हटाया सिंह को दी जिम्मेदारी

 

काठमांडू, बैशाख २२ – जनमत पार्टी ने मधेश प्रदेश संसदीय दल के नेता महेश प्रसाद यादव को उनकी जिम्मेदारी से हटा दिया  है । उनके बदले में चन्दन कुमार सिंह को संसदीय दल का नेता चुना गया है ।
ये जानकारी जनमत पार्टी के अध्यक्ष सीके राउत ने एक विज्ञप्ति द्वारा दी है । उन्होंने सोमवार को ही एक विज्ञप्ति जारी की । विज्ञप्ति में लिखा है कि ‘हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि आज की ही तारीख से ही जनमत पार्टी मधेश प्रदेश संसदीय दल के नेता के रुप में श्री चन्दन कुमार सिंह को जिम्मेदारी दी जा रही है ।’ सिंह प्रमुख सचेतक की जिम्मेदारी में थे । वे पार्टी महासचिव भी हैं । मधेश में वर्तमान सरकार को दिया गया समर्थन वापस लेने के विषय को लेकर जनमत में विवाद चल रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com