Tue. May 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति द्वारा सभी ८ अध्यादेश जारी

 

काठमांडू, बैशाख २२ – बालेन शाह नेतृत्व की सरकार द्वारा सिफारिश किए गए सभी ८ अध्यादेश को राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने जारी कर दिया है । राष्ट्रपति पौडेल ने मंगलवार संवैधानिक परिषद् संबंधी अध्यादेश भी जारी किया है ।
इससे पहले राष्ट्रपति पौडेल ने संवैधानिक परिषद् (काम, कर्तव्य, अधिकार और कार्यविधि) (पहला संशोधन) अध्यादेश, २०८३ पुनर्विचार के लिए वापस भेज दिया था । लेकिन सोमवार को हुए मन्त्रिपरिषद् की बैठक ने वही अध्यादेश ज्यों का त्यों भेज दिया । जिसके बात अन्ततः राष्ट्रपति ने सभी ८ अध्यादेश आज (मंगलवार) जारी कर दिया है ।
नेपाल के संविधान के धारा ११४ के उपधारा (१) अनुसार मन्त्रिपरिषद् की सिफारिश में अध्यादेश जारी किए जाने की जानकारी राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा विज्ञप्ति में दिया गया है।
इसी तरह वैशाख २० गते राष्ट्रपति ने कुछ नेपाल ऐन को संशोधन करने के लिए अध्यादेश जारी किया था । वैशाख १९ गते स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान सम्बन्धी कुछ नेपाल ऐन को संशोधन करने के लिए अध्यादेश, सार्वजनिक पदाधिकारियों के पदमुक्ति संबंधी विशेष व्यवस्था अध्यादेश और विश्वविद्यालय संबंधी कुछ नेपाल ऐन को संशोधन करने के लिए अध्यादेश राष्ट्रपति द्वारा जारी किया गया था ।
वैशाख १८ गते राष्ट्रपति ने सम्पत्ति शुद्धीकरण निवारण –तीसरा संशोधन अध्यादेश तथा वैशाख १७ गते सार्वजनिक खरीद –दूसरा संशोधन) अध्यादेश जारी किया था । वैशाख १७ गते को ही राष्ट्रपति ने सहकारी (पहला संशोधन) अध्यादेश भी जारी किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *