Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नए कलेवर में सजा कैंडी स्वीट हाउस, 21वां वार्षिकोत्सव सह पुनः उद्घाटन धूमधाम से संपन्न

 

रक्सौल : शहर के मयूर गली स्थित प्रतिष्ठित कैंडी स्वीट हाउस का 21वां वार्षिकोत्सव सह पुनः उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक नए कलेवर में सजे प्रतिष्ठान का पुनः उद्घाटन कार्यक्रम शहरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीमा जागरण मंच के स्टेट कॉर्डिनेटर महेश अग्रवाल द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच फीता काटकर कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना, सेवा भाव बनाए रखना और उच्च गुणवत्ता के उत्पाद उपलब्ध कराना ही किसी भी प्रतिष्ठान की सफलता की असली पहचान होती है। उन्होंने कैंडी स्वीट हाउस परिवार को 21 वर्षों की सफल यात्रा एवं नए रूप में पुनः उद्घाटन के लिए बधाई दी।

यह भी पढें   भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, बड़े पैमाने पर नेपाल में रेस्क्यू और राहत अभियान जारी

प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर हरीश खत्री ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत करते हुए बताया कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बावजूद उन्होंने गुणवत्ता, स्वाद और उत्पादों के मानकों से कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रतिष्ठान को नए और आधुनिक कलेवर में विकसित किया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर अनुभव मिल सके।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्रतिष्ठान को भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा प्राप्त आईएसओ प्रमाणन के कारण ग्राहकों का विश्वास और भी सुदृढ़ हुआ है। उपभोक्ताओं के निरंतर सहयोग और विश्वास के बल पर ही आज यह प्रतिष्ठान 21वां वार्षिकोत्सव मनाने में सफल हुआ है।

यह भी पढें   नेपाल प्रहरी ने कंचनपुर से दो भारतीय पुलिसकर्मियों को हिरासत में लिया

वार्षिकोत्सव सह पुनः उद्घाटन के अवसर पर प्रतिष्ठान की ओर से सभी अतिथियों एवं ग्राहकों का मुँह मीठा कराया गया।

मौके पर भारत विकास परिषद के अवधेश सिंह, उमेश सिकारिया, सीताराम गोयल, अजय कुमार, प्रशांत कुमार, मनोज कुमार सिंह, विनोद कुमार (नारियल गद्दी वाले) , सुरेश धानोठिया, रमेश कुमार गुप्ता , दिनेश प्रसाद, विनोद रौनियार, संतोष कुमार, अरविंद जायसवाल, संतोष सिंह, सुरेश कुमार, रमेश अग्रवाल, नारायण रूंगटा, रमेश अग्रवाल, राजकुमार खत्री, सारिका खत्री, मयूर खत्री, कौशल राज खत्री, शिव कुमार केशान, विष्णु मस्करा एवं हेमंत अग्रवाल सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com