Sat. Oct 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार ने आठ विश्वविद्यालयों में उपकुलपति पदों के लिए आवेदन मांगे

 

काठमांडू, 8 अप्रैल 026 । सरकार ने विभिन्न आठ विश्वविद्यालयों में रिक्त उपकुलपति पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आह्वान किए हैं। ‘विभिन्न विश्वविद्यालयों के उपकुलपति नियुक्ति के लिए नाम सिफारिश हेतु गठित चयन एवं सिफारिश समिति’ ने शुक्रवार को एक सूचना जारी कर यह आवेदन मांगे हैं।

समिति ने त्रिभुवन विश्वविद्यालय, पूर्वांचल विश्वविद्यालय, पोखरा विश्वविद्यालय, लुम्बिनी बौद्ध विश्वविद्यालय, कृषि तथा वन विज्ञान विश्वविद्यालय, मध्यपश्चिम विश्वविद्यालय, सुदूरपश्चिम विश्वविद्यालय और राजर्षि जनक विश्वविद्यालय के उपकुलपति पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

यह भी पढें   लुम्बिनी विकास कोष की उपाध्यक्ष बनीं आनी छोइङ डोल्मा, आठ साल पुराने मामले ने फिर पकड़ा तूलजांच अधूरी, नियुक्ति पर विवाद,

शिक्षा, विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार, इच्छुक एवं योग्य व्यक्ति सूचना प्रकाशित होने की तिथि से 10 दिनों के भीतर मंत्रालय की वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उपकुलपति चयन संबंधी कार्यविधि भी मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।

गौरतलब है कि सरकार ने अध्यादेश के माध्यम से पिछली सरकार द्वारा नियुक्त लगभग 1500 व्यक्तियों की नियुक्तियाँ रद्द कर दी थीं, जिससे सभी विश्वविद्यालयों में उपकुलपति सहित विभिन्न पदाधिकारी रिक्त हो गए हैं।

यह भी पढें   राजनीति में चापलूसी नहीं, बदलाव का औजार बनिए : बिमल सरार्फ

सिफारिश समिति का गठन शिक्षा मंत्री सुष्मिता पोखरेल की अध्यक्षता में किया गया है। समिति में शिक्षा सचिव चूड़ामणि पौडेल और राष्ट्रीय योजना आयोग में शिक्षा प्रभार की सदस्य रेसु अर्याल ढुगाना भी शामिल हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com