राष्ट्रपति पौडेल द्वारा नीति तथा कार्यक्रम प्रस्तुत… प्रधानमंत्री गायब
काठमांडू, बैशाख २८ – संघीय संसद के संयुक्त सदन में राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल द्वारा आगामी आर्थिक वर्ष की नीति तथा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया है ।
राष्ट्रपति पौडेल ने लगभग एक घंटे का समय लिया इस नीति तथा कार्यक्रम को पढ़ने में । इस दौरान प्रधानमंत्री बालेन्द्र साह बैठक में नजर नहीं आए । वो हॉल से बाहर जा चुके थे । उनकी कुर्सी खाली नजर आई । बाकी मंत्री और सांसद वहाँ बैठकर नीति तथा कार्यक्रम सुन रहे थे । वो अर्थमंत्री डा स्वर्णिम वाग्ले के नजदीक ही बैठे हुए थे । प्रधानमंत्री के पूरे समय वहाँ नहीं बैठे रहने की अभी आलोचना हो रही है ।

