काठमांडू महानगरपालिका अन्तर्गत के संस्थागत शिक्षण संस्थाओं में छात्रवृति के लिए आवेदन की मांग
काठमांडू, वैशाख ३० – काठमांडू महानगरपालिका अन्तर्गत के संस्थागत शिक्षण संस्थाओं में शैक्षिक सत्र २०८३–०८४ में कक्षा ११वी और १२वीं में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की मांग की है ।
महानगरपालिका ने जानकारी दी है कि छात्रवृत्ति कोटा के तहत अध्ययन करने के इच्छुक विद्यार्थियों को परीक्षा प्रणाली से छात्रवृत्ति उपलब्ध किया जाएगा इसलिए आवेदन की मांग की जा रही है ।
जानकारी दी गई है कि महानगरपालिका के वेबसाइट या entrance.kathmandu.gov.np के द्वारा ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं ।
ऑनलाइन आवेदन जेठ १ गते से लेकर १० तक दिया जा सकता है । छात्रवृत्ति के लिए परीक्षा जेठ १७ गते को होगी । परीक्षा में माध्यमिक तह कक्षा १० के पाठ्यक्रम पर आधारित १०० वस्तुगत बहु वैकल्पिक प्रश्नों को पूछा जाएगा ।


