Sat. Aug 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले सचिवालय की बैठक स्थगित

 

काठमांडू, जेठ २ – एमाले सचिवालय की बैठक जो आज होनेवाली थी वो स्थगित कर दी गई है । एमाले ने जानकारी दी है कि बैठक अब दो दिन बाद की जाएगी । एमाले अध्यक्ष केपी ओली ने गुरुवार आज (शनिवार) दोपहर १ बजे अपने ही निवास भक्तपुर के गुन्डु में बैठक आह्वान की थी । लेकिन एमाले केन्द्रीय कार्यालय के सचिव भीष्म अधिकारी ने जानकारी दी है कि आज होनेवाली बैठक अब सोमवार को होगी ।
उन्होंने बताया था कि ‘कल मदन आश्रित स्मृति दिवस कार्यक्रम के कारण आज की बैठक स्थगित की गई है ।’ अधिकारी ने बताया कि ‘बैठक में शामिल होने वाले नेताओं को आज से ही कार्यक्रम की तैयारी में लगे हुए देखा गया । बहुत से नेता तो कार्यक्रम के लिए उपत्यका से बाहर भी जाने वाले हैं इसलिए आज होनेवाली बैठक सोमवार के लिए कर दी गई है ।’ यह एमाले की आठवीं सचिवालय बैठक है ।
बैठक में देश की समसामयिक राजनीतिक अवस्था, संगठन सुदृढ़ीकरण, केन्द्रीय नेताओं के कार्यविभाजन, जनता की अपेक्षा, सरकार के काम कारवाई, पार्टी की आगामी कार्यदिशा तथा राष्ट्रीय हित के विषयों पर गंभीर समीक्षा और महत्त्वपूर्ण निर्णय करने की एमाले सचिव बस्नेत ने जानकारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com