Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वर्तमान सरकार उन्हें किसी भी हालत में नहीं बचाएगी और उनपर कारवाई करेगी –सुदन गुरुङ

 

काठमांडू, जेठ २ – तत्कालीन गृहमंत्री तथा सांसद सुदन गुरुङ ने कहा है कि – मुझे पूरा भरोसा है कि उनके विरुद्ध जो छानबीन समिति बनाई गई है उससे सरकार सत्य तथ्य को बाहर लाएगी ।
उन्होंने कहा है कि यदि उनके द्वारा कोई गलती हुई है और यह प्रमाणित हो जाती है तो वर्तमान सरकार उन्हें किसी भी हालत में नहीं बचाएगी और उनपर कारवाई करेगी । उन्होंने कहा कि –उन्होंने कोई गलती नहीं की है । पत्रकारों से बातचीत करते हुए गुरुङ ने कहा “हमारी सरकार किसी को भी नहीं छोड़ेगी । हमारे श्रममंत्री को तो नहीं छोड़Þा, और मुझे तो किसी भी हालत में नहीं छोड़ेंगे । पहले के दलों की तरह इधर–उधर हेरफेर करके ‘वॉशिंग मशीन’ में धोकर लाने जैसी बात हमारे यहाँ नहीं होती।”
गुरुङ ने यह भी बताया कि समिति गठन से पहले ही पार्टी के शीर्ष नेताओं ने उनसे पूछा था कि “क्या आपने कोई गलत काम तो नहीं किया?” उन्होंने आगे कहा, “नेताओं ने पहले ही चेतावनी दे दी थी कि अगर गलत पाया गया तो कारवाई होगी । मैं निश्चिंत हूँ, मुझसे कोई गलती नहीं हुई है ।”

यह भी पढें   कृष्ण को मनाने से अधिक जरूरी है, अपने जीवन में उतारना : बिमल सरार्फ

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com