Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के प्रधानमन्त्री मोदी ने प्रधानमन्त्री कोइराला को टेलीफोन करके वार्ता के द्वारा समस्या समाधान करने को कहा

 

modiअगस्त २५, काठमाडौं |
भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमन्त्री सुशिल कोइराला को टेलीफोन करके बातचित किया है । आज सुबह हुई वातचित में भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी नें नेपाल में हुई घटना पर चिंता ब्यक्त किया है |  नेपाल में हुई हिंसा में लोगों की मौत पर उन्होंने दुःख व्यक्त किया है । उन्होनें मृतकों के परिवारजन और नेपाली प्रति संवेदना भी प्रकट की । प्रधानमन्त्री मोदी ने संयम और शान्ति की व्यवस्था  बनाने में उनका सहयोग रहेगा कहा है । हिंसा को त्याग करे और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए राजनीतिक दलों से उन्होने जोरदार अपील भी की है । नेपाल शान्ति प्रकृया से संविधान के मसौदा तयार किया है और यह ऐतिहासिक प्रगति हुई है उन्होने अपनी धारणा रखा । प्रधानमन्त्री सुशिल कोइराला से मोदी नें कहा की सभी वर्ग, जनता और राजनीतिक दल के बीच वार्ता के माध्यम से समाधान करना चाहिये । इसी से नेपाल में एकता, शान्ति और समृद्धि कायम होगा । मोदी ने अवगत कराते हुए कहा की एक पड़ोसी के रुप में भारत हमेसा नेपाल में सुरक्षा के लिए तत्पर है । प्रधानमन्त्री कोइराला को इच्छा शक्ति मजबुत रखने के लिए उन्होने आश्वासन भी दिया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com