Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कपिलवस्त के सरकारी कार्यालय में मधेश सरकार का बोर्ड

 

madhesh sarkar 2दिलिप कुमार यादव ।, कपिलवस्तु,भदौ ८

कपिलवस्तु के पश्चिम क्षेत्र कृष्णनगर तथा बहादुगंज में सरकारी कार्यालय में मधेस सरकार का बोर्ड लगाया गया है । संयुक्त मधेशीमोर्चा ने आज कपिलवस्तु के कृष्णनगर में मधेश सरकार लिखा है । अन्तरिक राजस्व कार्यालय कृष्णनगर , कृष्णनगर नगरपलिका , विद्युत कार्यालय कृष्णनगर , नेपाल टेलीकम कार्यालय , भन्सर लिङक गेट, बहादुरगंज गाविस कार्यालय, पशु सेवा केन्द्र बहादुरगंज, शिवराज अस्पताल बहादुरगंज , कृषि सेवा केन्द्र बहादुरगंज लगायत के कार्यालय में नेपाल सरकार लिखे हुए जगहों पर मधेश सरकार लिख दिया है । कार्यक्रम में बोलते हुए तराई मधेश लोकतन्त्रिक पार्टी के केन्द्रीय सदस्य ईश्वर दयाल मिश्रा ने कहा कि यदि हमारी माँग सम्बोधन नहीं हुई तो आन्दोलन को और भी सशक्त बनाया जाएगा । इसी तरह सद्भावना पार्टी के केन्द्रीय सदस्य रविदत्त मिश्रा ने सरकार द्वारा किए गए दमन से आन्दोलन रुकने वाला नहीं है मोर्चा आने वाले दिनों में जिला के सभी कार्यालयों में मधेश सरकार का बोर्ड रखने madhesh sarkar 3की योजना बताई ।madhesh sarkar

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *