Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मनाङ में अस्पताल भवन का शिलान्यास, भारत देगा 5.6 करोड़ नेपाली रुपये की सहायता

 

 

काठमांडू, 30 मई 2026। नेपाल के गण्डकी प्रदेश स्थित मनाङ जिले की नासोँ गाउँपालिका–5 में बनने वाले अस्पताल भवन का शिलान्यास आज काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के उप प्रमुख (डीसीएम) डॉ. राकेश पांडे और नासोँ गाउँपालिका के अध्यक्ष धन बहादुर गुरुङ ने संयुक्त रूप से किया।

भारत सरकार की लगभग 5.6 करोड़ नेपाली रुपये की वित्तीय सहायता से बनने वाला यह अस्पताल भवन उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना (एचआईसीडीपी) के तहत निर्मित किया जाएगा। परियोजना का कार्यान्वयन नासोँ गाउँपालिका द्वारा किया जाएगा।

यह भी पढें   नेपाल रेडक्रॉस सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष संजिव थापा सहित कई पूर्व पदाधिकारी गिरफ्तार

शिलान्यास समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समुदाय के प्रतिनिधियों तथा अन्य सरोकारवालों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर नासोँ गाउँपालिका के अध्यक्ष धन बहादुर गुरुङ सहित अन्य वक्ताओं ने नेपाल में भारत सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे विकास सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि नए अस्पताल भवन के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय दूतावास के उप प्रमुख (डीसीएम) डॉ. राकेश पांडे ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच विकास साझेदारी दोनों देशों के घनिष्ठ और ऐतिहासिक संबंधों का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह परियोजना स्थानीय स्वास्थ्य अवसंरचना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में भी योगदान देगी।

यह भी पढें   किसी ने न पायो थाह तुलसी के ताल की : अजयकुमार झा

भारतीय दूतावास के अनुसार, भारत और नेपाल के बीच निकट पड़ोसी के रूप में बहुआयामी सहयोग लगातार आगे बढ़ रहा है। उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजनाओं के माध्यम से भारत सरकार नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत संरचना विकास और जनकल्याणकारी परियोजनाओं को सहयोग प्रदान कर रही है, जो नेपाल सरकार के विकास और समृद्धि के प्रयासों को भी मजबूती देता है।

यह अस्पताल भवन मनाङ जिले के दूरदराज़ क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच बढ़ाने और स्थानीय समुदाय को बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com