Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज महानगरपालिका के मेयर राजेशमान सिंह गिरफ्तार

 

काठमांडू जेठ १९ – वीरगंज महानगरपालिका के मेयर राजेशमान सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
मंगलवार की सुबह उन्हें ठोरी क्षेत्र से गिरफ्तार किए जाने की जानकारी जिला प्रहरी कार्यालय पर्सा ने दी है । उनके विरूद्ध जेठ ८ गते को ही गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था । नागरिकता संबंधी अपराध में जाँच के लिए उनके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था । जिला प्रहरी कार्यालय पर्सा ने जानकारी दी कि उसी विषय में जाँच के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है ।
इसी विषय में जाँच के लिए ही सोमवार को प्रहरी ने मेयर सिंह के स्वकीय सचिव सत्यराज घिमिरे को भी नियंत्रण में लिया था ।
गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद जेठ १३ गते बुधवार नगर प्रमुख राजेशमान पर्सा जिला अदालत पहुँचे थे लेकिन अदालत द्वारा बताया गया कि कार्यव्यस्तता है जिसके कारण उपस्थिति आदि कानूनी प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी ।
प्रशासन से जानकारी मिलने के बाद वो अदालत से वापस लौट आए । पर्सा जिला अदालत ने लिखित संबंधी मुद्दें में राजेशमान, सिन्धुपाल्चोक के इन्द्रावती नगरपालिका की रिता भट्टराई और वीरगंज.महानगरपालिका के वडा नम्बर ३ के तत्कालीन स्थानीय पञ्जिकाधिकारी भिखारी राय विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी की है । नगरप्रमुख राजेशमान पर रिता भट्टराई की बेटी रुविना श्रेष्ठ को अपनी बेटी बताकर फर्जी जन्मदर्ता के आधार पर नागरिकता प्राप्त करने के आरोप में लिखित संबंधी अपराध करने का आरोप है । प्रहरी आज ही उन्हें अदालत में हाजिर कराने की तैयारी में है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *