सचिव कृष्णहरि पुष्कर को प्रहरी ने नियंत्रण में लेकर छोड़ा
काठमांडू, जेठ २२ – सचिव कृष्णहरि पुष्कर को प्रहरी ने नियंत्रण में लेकर फिर छोड़ दिया है । वृहस्पतिवार की दोपहर उन्हें नियंत्रण में लिया गया था और रात को ही छोड़ भी दिया गया । यह जानकारी नेपाल प्रहरी के केन्द्रीय प्रवक्ता डिआइजी अविनारायण काफ्ले ने दी है । काठमांडू उपत्यका अपराध अनुसंधान कार्यालय की टीम ने दोपहर ३ बजे पुष्कर को नियंत्रण में लिया था । कल रात १० बजे ही पुष्कर को छोड़ दिए जाने की जानकारी भी डिआइजी काफ्ले ने दिया है । डिआइजी काफ्ले ने यह नहीं बताया कि किस कारण से उन्हें नियंत्रण में लिया गया और बाद में क्यों छोड़ दिया गया ।
गृह मंत्रालय उच्च स्रोत के अनुसार पुष्कर ने प्रधानमंत्री बालेन साह के विषय में कुछ मैसेज लिखें थे जिसके कारण उन्हें नियंत्रण में लिया गया और कुछ पूछताछ की गई । पूछताछ के लिए ही गृह मंत्रालय द्वारा अपराध अनुसन्धान कार्यालय को मैसेज भेजा गया था । लेकिन इस विषय को लेकर कुछ खास आधार नहीं मिलने के बाद उन्हें सात घंटे में ही छोड़ दिया गया है । उन्हें उनकी पत्नी की जिम्मेदारी में छोड़ा गया । वो उपराष्ट्रपति कार्यालय में कार्यरत थी ।


