पूर्व गृह मंत्री भरत साह ने पी.एच.डी. प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण किए

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर
एक कहावत है पढाई की कोई सीमा नहीं होता है। मृत्यु शय्या तक आप ज्ञान हासिल कर सकते हैं।ऐसा ही कर दिखाया है नेकपा माओवादी के वरिष्ठ नेता तथा मधेश प्रदेश के पूर्व गृह,संचार तथा कानून मंत्री भरत प्रसाद साह ।निकट भविष्य में डॉ.भरत प्रसाद साह कहलायेंगे। सक्रिय राजनीति में रहने के बाद भी उन्होंने अध्ययन जारी रखा है।एम.ए.दो बिषय में डिग्री हासिल करने के बाद वे पी.एच.डी. प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए तथा लिखित तथा साक्षात्कार में में सफल हुए है।

