Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिमालयन लिटरेचर फेस्टिवल में हिमालिनी द्वारा तराई बहुभाषिक कवि सम्मेलन का आयोजन

 

काठमान्डू ५ जून । हिमालयन लिटरेचर फेस्टिवल तथा राइटर कार्यशाला के सहयोग से ‘हिमालिनी’ द्वारा तराई बहुभाषिक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में हिन्दी, मैथिली, अवधी, भोजपुरी, बज्जिका, उर्दू, नेपाली तथा राजवंशी भाषा की कविताओं का वाचन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमालिनी की संपादक डा.श्वेता दीप्ति ने की । कार्यक्रम में भारतीय राजदूतावास के अताशे श्री धनेश द्विवेदी जी की महत्त्वपूर्ण उपस्थिति थी ।
कार्यक्रम में श्री संगीता ठाकुर(हिन्दी), श्री हंसावती कुर्मी(अवधी), श्री रामचन्द्र महतो कुशवाहा(बज्जिका), श्री अंशु झा(हिन्दी), श्री करुणा झा(हिन्दी), श्री रूपम पाठक(हिन्दी), श्री स्नेहा झा(मैथिली), श्री आनंद अस्तित्व(भोजपुरी), श्री प्रतिमा चौधरी(भोजपुरी), श्री अरकना खातुन(भोजपुरी), श्री चकचकी राजवंशी(राजवंशी भाषा), श्री इम्तियाज वफा(उर्दू), श्री विजेता चौधरी(मैथिली)श्री श्रृजना भंडारी(नेपाली), श्री कंचना झा(हिन्दी) तथा श्री धनेश द्विेदी(हिन्दी) जी ने अपनी–अपनी रचनाओं को प्रस्तुत किया । श्रोताओं ने रचनाओं का भरपूर आनंद लिया ।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री कंचना झा ने किया ।

यह भी पढें   रसुवा-नुवाकोट बाढ़: 11 जलविद्युत परियोजनाओं में 898 कर्मचारी अब भी लापता, सैकड़ों सुरंगों में फंसे

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com