Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश के साथ हमेशा से षड्यंत्र होता आया है –सीके राउत

 

काठमांडू, जेठ २५ – जनमत पार्टी के अध्यक्ष डा. सीके राउत ने कहा है कि मधेश के साथ हमेशा से ही षड्यंत्र होता आया है । हमेशा मधेश के ही बल पर सरकार बनाना, लेकिन अधिकार नहीं देना, यह षड्यंत्र हमेशा से होता आया है ।
सोमवार काठमांडू के माइतीघर में जनमत पार्टी द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही । उन्होंने कहा कि नेपाल में चाहे जिस किसी का भी शासन व्यवस्था आए मधेश के मांग प्रति कोई उदार नहीं हैं ।
उन्होंने आरोप लगाया कि चाहे कोई भी शासन व्यवस्था हो, मधेश से मत लेकर सरकार तो बनाते हैं लेकिन मधेश के अधिकार के सवाल पर कभी उदारता नहीं दिखाते । राणा शासनकाल में मधेश पर उपनिवेशवादी शासन को लादा गया था । इसकी चर्चा करते हुए अध्यक्ष राउत ने आरोप लगाया कि पिछले ७५ वर्षो में कांग्रेस और कम्युनिस्ट दलों ने भी मधेश को विभिन्न रूप से ठगते ही आए हैं ।
उन्होंने कहा कि वि.सं. २००७÷००८ साल के बाद कांग्रेस और कम्युनिस्टों ने सत्ता का नेतृत्व किया लेकिन आज तक मधेशियों को पूर्ण अधिकार नहीं दिया । उनके अनुसार नागरिकता, सुकुम्बासी व्यवस्थापन और स्वायत्तता के साथ ही अन्य मधेश की मुख्य मांगे आज भी पूरी नहीं हो सकी है ।
उन्होंने मधेश के मांग को संबोधन करने के लिए वर्तमान सरकार से अपील की है । उन्होंने मधेश के मांग संबोधन के लिए, दबाब देने के लिए जिला प्रशासन कार्यालय द्वारा आज (सोमवार) को प्रधानमंत्री को ज्ञापनपत्र सौंपने की जानकारी भी दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *