Tue. Aug 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रतिनिधिसभा की बैठक १५ मिनट के लिए स्थगित

 

काठमांडू, जेठ २५ – प्रतिनिधिसभा की बैठक (जेठ २५) आज १५ मिनेट के लिए स्थगित किया गया है । विपक्षी दलों के सांसदों द्वारा बार बार अवरोध करने के बाद सभामुख डोलप्रसाद (डीपी) अर्याल ने बैठक १५ मिनेट के लिए स्थगित कर दिया ।
विपक्षी दल द्वारा लगातार इस बात को लेकर विरोध जताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने जो यह अभिव्यक्ति दी कि ‘नेपाल ने भी भारत के जगहों का अतिक्रमण किया है, इस अभिव्यक्ति को ठीक किया जाए । वे मांग कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री स्वयं सदन में उपस्थित हों, इसका जवाब दें ।
इससे पहले आज ही सुबह राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) के सभापति रवि लामिछाने ने सर्वदलीय बैठक बुलाइृ थी । इस बैठक में लामिछाने ने कहा था कि प्रधानमंत्री के अभिव्यक्ति को लेकर विदेश मंत्री शिशिर खनाल जवाब देंगे और यदि आवश्यकता पड़ी तो वो स्वयं भी जवाब देंगे । लेकिन विपक्षी दल इससे सहमत नहीं हुए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com