जाती सुचक टिप्पणी पर यादव समाज ने ध्यानाकर्षण पत्र सौंपा
देशबन्धु यादव/नवलपरासी। जिले के प्रतापपुर गांव पालिका वार्ड नंबर ९ के महेन्द्र हरिजन ने व्यक्तिगत मामले को लेकर समग्र यादव समाज पर जातीसूचक घृणित एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां किया था। तत्पश्चात नवलपरासी (पश्चिम) के यादव समाज ने इलाक़ा पुलिस कार्यलय बेलाटारी को ध्यानाकर्षण पत्र (उजुरी) सौंपा गया है।
निज महेन्द्र हरिजन (गौतम) रोजगारी हेतु सउदी अरब में है किसी यादव से उसका आपसी मतभेद होने के कारण समग्र यादव समाज पर जातीसूचक शब्दों का टिप्पणियां करता रहा है। उक्त टिप्पणी के बाद यादव समाज नवलपरासी (पश्चिम) ने साइबर क्राईम के तहत कार्रवाई हेतु इलाका पुलिस कार्यलय बेलाटारी के पुलिस अधिकारी शिव के.सी. को ध्यानाकर्षण पत्र (उजुरी) सौंपें जाने की जानकारी नवलपरासी (पश्चिम) के मानव अधिकार जिला सदस्य निवास यादव ने बताया।


