Sat. Oct 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सर्वदलीय बैठक, सकारात्मक पहल – महेश बस्नेत

 

काठमांडू, जेठ २५ – नेकपा एमाले के सचिव महेश बस्नेत ने कहा कि – राष्ट्रिय स्वतंत्र पार्टी सभापति रवि लामिछाने ने समसामयिक राजनीतिक विषयों में चर्चा करने के लिए जो सर्वदलीय बैठक बुलाई हैं यह एक सकारात्मक पहल है ।
सचिव बस्नेत ने सामाजिक संजाल फेसबुक पर आज लिखा है कि ‘सरकार जन अपेक्षा विपरीत और जनविरोधी तरीके से आगे बढ़ रही है, प्रधानमंत्री द्वारा दिए जा रहे अभिव्यक्ति और उनके व्यवहार को लेकर निरंतर प्रश्न उठ रहे हैं । उनकी शैली में परिपक्वता कम बालपन ज्यादा दिखाई दे रहा है । ऐसी अवस्था में राजनीतिक दलों से संवाद, सहकार्य और सहमति की आवश्यकता है ।’
बस्नेत ने लिखा है कि इस प्रयास को सकारात्मक रुप में लेना चाहिए । उन्होंने यह भी लिखा है कि सभामुख को अभी संसद् के गतिरोध को अंत करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए थी लेकिन इस समय में वो विभिन्न कार्यक्रम तथा यात्रा में अनावश्यक तामझाम में व्यस्त देखे जा रहे हैं । उन्होंने लिखा है कि ऐसी परिस्थिति में प्रमुख राजनीतिक शक्तियों को संवाद के एक साझा मंच पर लाने को जो यह प्रयास किया गया है इसे सकारात्मक रूप में लेना चाहिए ।
सभापति लामिछाने ने संसद् के अवरोध खुलाने तथा अन्य विषयों पर भी चर्चा करने के लिए यह सर्वदलीय बैठक सिहंदरबार में बुलाई है । अब से कुछ ही देर पहले बैठक शुरु हो चुकी है ।

यह भी पढें   मुक्तिनाथ विकास बैंक को डिजिटल भुगतान में तीन राष्ट्रीय सम्मान — फोनपे अनर्स २०२६

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com