सर्वदलीय बैठक में नहीं गए हर्क साम्पाङ
काठमांडू, जेठ २५ – श्रम संस्कृति पार्टी के अध्यक्ष हर्क साम्पाङ ने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के सभापति रवि लामिछाने द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार किया है । हलांकि अध्यक्ष साम्पाङ ने कहा है कि ‘सर्वदलीय बैठक में हम नहीं गए हैं, एक अन्य कार्यक्रम होने कारण हम इस कार्यक्रम में भाग नहीं ले पाए हैं ।’
लामिछाने द्वारा आज ही सर्वदलीय बैठक बुलाई गई । सिंहदरवार में हो रहे इस बैठक में प्रमुख पार्टी के सभापतियों÷अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया था । लेकिन श्रम संस्कृति पार्टी से कोई भी उपस्थित नहीं हुए हैं ।
अपने भारत दौरे को समाप्त करने के बाद लामिछाने शीर्ष नेताओं के साथ संवाद कर रहे हैं ।

