Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सर्वदलीय बैठक में पहुँचे माधव नेपाल

 

काठमांडू, जेठ २५ – राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) के सभापति रवि लामिछाने द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के लिए सभी नेता पहुँच रहे हैं । सिंहदबार स्थित सार्वजनिक लेखा समिति के हॉल में सर्वदलीय बैठक की जा रही है । बैठक में शामिल होने के लिए रास्वपा के महामंत्री कविन्द्र बुर्लाकोटी पहसँच चुके हैं । इसी तरह बैठक में भाग लेने के लिए नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) के सह संयोजक माधवकुमार नेपाल भी सिंहदरबार पहुँच चुके हैं ।
बैठक में भाग लेने के लिए नेपाली कांग्रेस संसदीय दल के नेता भीष्मराज आङ्देम्बे, राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा)के अध्यक्ष राजेन्द्र लिङ्देन भी पहुँच चुके हैं ।
बैठक में प्रतिनिधिसभा और राष्ट्रीयसभा में प्रतिनिधित्व करने वाले सभी राजनीतिक दलों से पार्टी अध्यक्ष÷सभापति सहित दो व्यक्तियों को भाग लेने का आमंत्रण दिया था । लेकिन कांग्रेस और नेकपा (एमाले)के शीर्ष नेता बैठक में भाग नहीं लेंगे । बैठक में भाग लेने के लिए एमाले से प्रमुख सचेतक ऐन महर सिंहदरबार पहुँचे हैं । यह बैठक आज सुबह ९ बजे से ही होनी थी लेकिन अभी तक शुरु नहीं हो पाई है ।

यह भी पढें   एसईई पूरक परीक्षा का परिणाम सार्वजनिक

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *