Fri. Sep 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सभापति लामिछाने ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

 

काठमांडू, जेठ २५ – राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) के सभापति रवि लामिछाने ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है । इस बैठक में नेपाली कांग्रेस के शीर्ष नेता शामिल नहीं होंगे ।
बैठक में प्रतिनिधिसभा और राष्ट्रीयसभा में प्रतिनिधित्व करने वाले सभी राजनीतिक दलों से पार्टी अध्यक्ष/सभापति सहित दो लोगों को शामिल होने के लिए आग्रह किया गया था । लेकिन कांग्रेस और एमाले के शीर्ष नेता इस सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होंगे ।
कांग्रेस की ओर से संसदीय दल के नेता भीष्मराज आङदेम्बे इस बैठक में शामिल होंगे । यह जानकारी प्रमुख सचेतक बासना थापा ने दी है । इसी तरह एमाले से प्रमुख सचेतक ऐन महस इस बैठक में शामिल होंगे । यह बैठक सिंहदरबार स्थित सार्वजनिक लेखा समिति के हॉल में अब से कुछ ही देर बाद शुरु होगी । इस सर्वदलीय बैठक में समसामयिक राजनीतिक विषयों को लेकर चर्चा की जाएगी । रास्वपा महामंत्री कविन्द्र बुर्लाकोटी ने जानकारी दी है कि समसामयिक राजनीतिक विषयों पर चर्चा के लिए ही यह बैठक बुलाई गई है ।

यह भी पढें   एमाले बैठक में सिर्फ ओली की ही चली और बैठक का पहला सत्र समाप्त

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com