Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रास्वपा प्रदेश अधिवेशन आज से शुरु, लामिछाने करेंगे उद्घाटन

 

काठमांडू, जेठ २६ – राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) का प्रदेश अधिवेशन आज से शुरु हो रहा है । रास्वपा ने जानकारी दी है कि आज से शुरु हो रहा प्रदेश अधिवेशन आषाढ़ १ को सम्पन्न होगा ।
रास्वपा आज सुबह बागमती प्रदेश अधिवेशन उद्घाटन कर प्रदेश अधिवेशन की शुरुआत कर रहा है । बागमती अधिवेशन प्रदेश राजधानी हेटौंडा में होगा ।
अधिवेशन हेटौंडा स्थित हिमालयन दरबार में होगा, अधिवेशन का उद्घाटन पार्टी सभापति रवि लामिछाने करेंगे । बागमती के बाद ही अन्य प्रदेश का अधिवेशन शुरु होगा । इससे पहले रास्वपा का जिला अधिवेशन जेठ २३ और २४ गते को हुआ था ।
असार ७ से लेकर ९ गते तक रास्वपा का प्रथम महाधिवेशन चितवन में होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed