वीरगञ्ज में गोली चली, दिलीप चौरसिया ने अपने सीने में गोली खाई (अपडेट )
वीरगंज में आज पुलिस के साथ हुए झडप में २५ आन्दोलनकारियों को गोली लगी है। जिसमें संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के मनिहारी ईकाई समिति के सदस्य दिलीप चौरसिया को शहादत प्राप्त हुई है। बीरगंज में पुलिस दमन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे दिलीप चौरसिया ने अपने सीने में गोली खाई है। आन्दोलन में शहीद हुए वीर सपूत दिलीप चौरसिया को शत् शत् नमन। और शहीद परिवार के प्रति हार्दिक समवेदना। यह शहादत व्यर्थ ना जाए इसलिए निर्णायक आन्दोलन जरूरी है। वीरगंज के कई चौकियों पर आन्दोलनकारियों ने एक साथ हमला कर दिया है। कई पुलिस बीट को आग के हवाले कर दिया गया है। एसपी ने सभी पुलिस वालों को पुलिस बीट खाली करने, पुलिस चौकी से सुरक्षित बाहर निकलने और अपनी जान बचाने की बात आने पर आन्दोलनकारियों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया गया है। वीरंगज में आन्दोलन उत्कर्स में पहुचा , ३० वर्षिय दिलिप चौरसिया का मृत्यु, १०० राउण्ड से भी ज्यादा गोली और २०० से ज्यादा अस्रु ग्यास प्रहार , दर्जनो घायल … वीरगंज में कर्फ्यु जारी । घायलो में २२ वर्षिय कृष्ण पटेल, ३५ वर्षिय अनवर हवारी, १० वर्षिय मुना यादव, १७ वर्षिय मनोज महतो, १२ वर्षिय इर्फान अंसारी लगायत के लोगो को पैर शिर और देह में गोली लगा । सिर्फ कृष्ण को १८ गोली लगा । पुलिस का दमन से आक्रोसित जनता गण्डक, रानीघाट, छपकैया पुलिस चौकि को आग लगाया, एमाले अफिस एवं गिरिजा प्रसाद कोइराला का सालिक तोडफोड और ड्राईपोर्ट नाका को बन्द कर दिया है । अब वीरगंज से पहाड में एक भी समान नही जाने देने का मधेशी जनता का एेलान । (पंकज दास, आनन्द गुप्ता)
अगस्त ३१, काठमाडौं ।वीरगञ्ज में संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेसी मोर्चा के कार्यकर्ता और सुरक्षाकर्मी बीच झडप हुइ है । पुलिस स्कर्टिङ्ग कर के
आन्दोलनकारी के द्वारा नगवा चौक में रास्ता अवरुद्ध करने पर झड़प हुइ है । झड़प के क्रम मेंआन्दोलनकारी
के द्वारा पत्थरबाजी करने पर पुलिस नें अश्रुग्यास के साथ–साथ रवर की गोली से हवाई फायर किया । स्थिति को नियन्त्रण मे लेने के लिए
२० राउण्ड हवाई फायर किया तो ३० राउण्ड अश्रुग्यास प्रहार किया ।पुलिस के द्वारा चलाई गई रबर बुलेट के छर्रा से गहवा १० के कृष्ण
पटेल घायल हुए हैं । पटेल के हाथ और सर में छर्रा लगा है औरउन का उपचार नारायणी उपक्षेत्रिय अस्पताल वीरगञ्ज में हो रहा है ।
और भी ६ आन्दोलनकारी छर्रा से घायल हैं । वीरगञ्ज में कल रात से तनाव उत्पन्न हुआ था । पुलिस लाठीचार्ज करने से राष्ट्रीय मधेश
समाजवादी पार्टी के केन्द्रीय सदस्य राजेशमान सिंह लगायत एकदर्जन प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं । इसि बीच जिला प्रशासन
कार्यालय पर्सा वीरगञ्ज नगर क्षेत्र में अनिश्चितकालीन कफ्र्यू जारी किया है । झडप के बाद स्थिति तनावग्रस्त होने के बाद चार बजे से दुसरे
आदेश नाआने तक के लिए कफ्र्यू लगाया गया है जिला प्रशासन कार्यालय पर्सा ने जानकारी दिया है ।
तस्वीर: सन्तोष पटेल जी, वीरगंज
गाडीÞ पास कराना चाहते थे पर
तस्वीर: सन्तोष पटेल जी, वीरगंज

