Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश आन्दोलन की बीज भूमि लाहान आज सुबह से आतंकित

 

मनोज बनैता १३ भाद्र, लाहान |

l-1मधेश आन्दोलन ३ ने नेपाली खसवादी हुकुमत को हिलाकर रख दिया है। शान्तिपूर्ण आन्दोलन को विदेशी घुसपैठ की सँज्ञा देते हुवे इस स्वतन्त्रता संग्राम को कलंकित करने का षडयन्त्र रचा जा रहा है। मधेश आन्दोलन की बीज भूमि लाहान आज सुबह से आतंकित है। नेपाल पुलिस ने आज करीब १२बजे से अपनी दबंगगिरी दिखाते हुए कई निर्दोष नागरिकों को शरिीरिक यातना दिया है। सैंकडो की संख्या में तैनात नेपाल पुलिस ने संयूक्त संघर्ष समिति संयोजक कृष्ण बहादुर,नेपाल सदभावना पार्टी जिल अध्यक्ष जिवछ प्रसाद यादव सहित ३ आन्दोलनकारीयों को नेपाल पुलिस ने बुटों से मारते मारतें और घसीटते हुवे इलाका प्रहरी कार्यालय परिसर में ले गए है। प्राप्त समाचार अनुसार एक संदिप चौधरी नाम का बन्दा जो अपने माँ कि उपचार हेतु लाहान आया था उस निर्दोश को भी अशलील शव्द प्रयोग करते हुवे जानवरों की तरह पिटाइ की गयी है ।

यह भी पढें   *पहले जेल,वाद मे फेल* बालेन सरकार कि अराजक होती कार्यशैली ! : डा.विजय दत्त

मिशन मधेश के संयोजक दिनेश्वर गुप्ता और मधेशी नागरिक समाज का प्रताप यादव ने संयूक्त विज्ञप्ती जारी करते हुवे पुलिस की अमानवीय व्यवहार कि घोर भत्सर्ना एवं गिरफतार हुवे आन्दोलनकारीयों को विना शर्त तत्काल रिहाई कि माँग की है।l2

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com