Fri. Mar 29th, 2024

Mahanta-Thakur.png-1२०७२ भदौ १२ गते , गौतम श्रेष्ठ
१२ भद्र , रौतहट । तराई मधेस लोकतान्त्रिक पार्टी के अध्यक्ष महन्थ ठाकुर ने सरकार से वार्ता करने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है | उन्होंने वार्ता के लिये सरकार द्वारा विगत में किये गये सम्झौता को यथाशीघ्र लागु करने का अनुरोध किया है |तराई मधेस लोकतान्त्रिक पार्टी के अध्यक्ष महन्थ ठाकुर ने यह आरोप भी लगाया है कि अपना अधिकार मांग रहे निर्दोष मधेशी जनता के उपर सरकार दमन कररही है | सरकार द्वारा जबरदस्ती  दंगाग्रस्त क्षेत्र घोषणा करके सेना परिचालन किया जा रहा है | उन्होंने आग्रह किया है कि सरकार जल्द से जल्द सेना परिचालन करने का निर्णय फिर्ता लेकर  वार्ता का वातावरण बनाबें ।
महन्थ ठाकुर आज ८ भद्र में कविर चोक में सुरक्षाकर्मी की गोली से  मृत्यु हुये राजकिशोर ठाकुर को श्रद्धाञ्जली देने गौर पहुंचे थे  | अध्यक्ष ठाकुर ने कहा कि जनता के उपर गोली चलाकर केवल चार लोगों की इच्छा अनुसार संविधान जारी किया जा रहा है । सरकार एक और वार्ता की बात करती है वंही दूसरी और मधेशी को दमन करती है |
सरकार द्वारा वार्ता के लिए भेजे गये पत्र का जबाब आज ही भेज दिया जायेगा ठाकुर ने कहा |
ठाकुर ने चेतावनी दिया कि मधेस में चलरहे आन्दोलन बिलकुल राजनितिक है अगर इसपर बल प्रयोग किया गया तो इसका अंजाम ठीक नही होगा | उन्होंने सरकार से गम्भीरता से राजनितिक रुप में समाधान करने का भी आग्रह किया |
तमलोपा अध्यक्ष ठाकुर ने मधेस विद्रोह के बाद हुये सम्झौता और अन्तरिम संविधान में स्वीकार कियागया स्वायत मधेस प्रदेश सहित के सभी विषयों को लागु करने का माग भी किया ।
ठाकुर ने मृतक को शहिद घोषणा करके आश्रीत परिवार को क्षतिपूर्ती देने का भी माग किया । साथ ही आन्दोलन के क्रम में घायलों का उपचार की व्यवस्था और गिरफ्तार लोगों  की रिहाई की मग भी किया |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading...
%d bloggers like this: