Thu. Aug 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डोल्पा में भूस्खलन के कारण आई बाढ़….एक महिला की मृत्यु, छह घायल

 

काठमांडू, आषाढ़ २१ – लगातार बारिश के बाद डोल्पा के जगदुल्ला गाँवपालिका–५ स्थित गैरी गाँव में बीति रात भूस्खलन के साथ ही बाढ़ आई । जिससे बस्ती में एक महिला की मृत्यु हो गई है और ६ लोग घायल हुए हैं । बाढ़ के कारण ले लगभग १० घरों में क्षति होने की जानकारी जिला प्रहरी कार्यालय डोल्पा ने दी है । डोल्पा के प्रहरी प्रमुख प्रहरी नायव उपरीक्षक अनिलराज गिरी के अनुसार बारिश के बाद रात लगभग ३ बजे गैरीगाँव नजदीक धुला नदी में कीचड़ सहित बाढ़ आया ।
बाढ़ बस्ती में प्रवेश करने की सूचना प्राप्त होते ही प्रहरी चौकी माझगाँव और इलाका प्रहरी कार्यालय काईगाँव से प्रहरी टीम तत्काल घटनास्थल की और रवाना कर दी गई थी ।
डीएसपी गिरी ने जानकारी दी कि बाढ़ में ५६ वर्षीया आनन्दी विक घायल हो गई थीं जिनका प्रहरी ने बचाव किया और उपचार के लिए झ्याकोट स्वास्थ्य चौकी ले जाया गया लेकिन उनकी रास्ते में ही मृत्यु हो गई ।
घटना में एक पुरुष, तीन महिला और दो बालिका सहित ६ लोग घायल हुए हैं । सभी घायलों का झ्याकोट स्वास्थ्य चौकी में इलाज किया जा रहा है । गिरी ने यह भी जानकारी दी है कि घटना की अवस्था तथा और अधिक विवरण संकलन किया जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com