Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार प्रेस स्वतंत्रता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है –संचारमंत्री तिमिल्सिना

 

काठमांडू, आषाढ़ २१ – सूचना तथा संचारमंत्री डा. विक्रम तिमिल्सिना ने कहा है कि सरकार का यह इरादा हरगिज नहीं है कि पत्रकारिता क्षेत्र को साइबर कानून या अन्य किसी के बहाने से डराया या धमकाया जाए । नेपाल पत्रकार महासंघ द्वारा ललितपुर में आयोजित ‘बदलते परिस्थिति में प्रेस स्वतंत्रताः संचार कानून और जिम्मेदार पत्रकारिता’ विषय के कार्यक्रम में मंत्री तिमिल्सिना ने यह बात कहीं । उन्होंने कहा कि एस बात को आप सभी स्पष्ट रुप से जान लें कि सरकार प्रेस स्वतंत्रता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है ।
उन्होंने मीडिया से यह आग्रह किया कि ऐसी अवस्था का सिर्जना करें जिसमें सरकार को साइबर सम्बन्धित विषयों में हस्तक्षेप करने की जरुरत ही नहीं पड़े । उन्होंने मीडिया को और अधिक जिम्मेदार और व्यवस्थित बनाने के विषय पर ध्यान देने का आग्रह किया ।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार जानती है कि पत्रकारिता के क्षेत्र में गलत ढंग से यदि हस्तक्षेप किया गया तो इसका परिणाम अच्छा नहीं होगा । पत्रकारिता के क्षेत्र में अनुचित हस्तक्षेप करने की सरकार की कोई सोच, नीति या उद्देश्य नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *