गणेश नेपाली का आर्यघाट में अंतिम संस्कार
काठमांडू, आषाढ़ २९ – आत्मदाह करने वाले मुगु के २५ वर्षीय गणेश नेपाली का अंतिम संस्कार कर दिया गया है ।
इलाज के ही क्रम में शुक्रवार वीर अस्पताल में ही नेपाली की मृत्यु हो गई । नेपाली का सोमवार आर्यघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया है । नेपाली ने काठमांडू के त्रिपुरेश्वर स्थित पासपोर्ट विभाग के आगे पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया था । इस क्रम में वो गंभीर रुप से घायल हो गया और इलाज के दौरान वीर अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई । पीडि़त पक्ष और सरकार के बीच रविवार को ९ बूँदे सहमति होने के बाद नेपाली के शव को अन्तिम संस्कार के लिए आर्यघाट लाया गया ।


