किसानों ने किया माइतीघर में टमाटर फेंककर विरोध प्रदर्शन
काठमांडू, आषाढ़ ३१ – उत्पादन का उचित मूल्य नहीं मिलने के कारण किसानों ने माइतीघर में टमाटर फेंककर अपना विरोध प्रदर्शन किया है । आज सुबह माइतीघर मंडला क्षेत्र में जमा हुए किसानों ने टमाटर फेंककर प्रदर्शन किया है । किसान बम तामाङ ने बताया कि उन्होंने सही दाम और बिचौलियों को हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है । उनके अनुसार किसान प्रदर्शन के लिए सीधे अपने खेतों से टमाटर लेकर माइतिघर पहुँचे ।
“टमाटर और दूसरी सब्जियों के लिए न्यूनतम मूल्य तय करें“ तथा “कृषि बीमा लागू करें ।” विरोध प्रदर्शन में उन्होंने प्लेकार्ड में कुछ इस तरह के नारे लिखें थे ।


