Thu. Jul 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फीफा विश्वकप – फाइनल में अर्जेंटीना का सामना स्पेन से

 

काठमांडू, आषाढ़ ३२ – इंग्लैंड को पराजित करते हुए मौजूदा चैंपियन अर्जेंंटीना ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है । अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को २–१ से पराजित किया है ।
खेल का पहला हाफ गोल विहीन बराबरी में समाप्त हुआ था । दूसरे हाफ के ५५ वें मिनेट में इंग्लैंड के एन्थोनी गोर्डन ने गोल करते हुए टीम को बढ़त दिलाई । खेल के ८५ वें मिनेट में अर्जेंटीना के इन्जो फर्नान्डिज ने गोल किया और खेल को बराबरी में लाया । दूसरे हाफ के इंजुरी समय में अर्जेंटीना के लौतारो मार्टिनेज ने गोल करते नतिजा २–१ में पहुँचाया । अर्जेंटीना से पराजित होने के साथ ही ६० वर्ष के बाद फाइनल में पहुँचने का जो इंग्लैंड के सपना था वो चकनाचुर हो गया । दिया । फाइनल में अर्जेंटीना का सामना स्पेन से होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *