Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मिटरब्याज पीडितों का सरकार के साथ कोई समझौता नहीं

 

काठमांडू, आषाढ़ ३२ – मिटरब्याज पीडितों ने धनुषा के तिरहुतिया गाछी से पैदल मार्च पास यात्रा शुरु हुए आठ दिन हो चुके हैं । यात्रा के पाँचवें दिन वे सभी बारा के निजगढ़ पहुँचे, आज वे वहीं रुके हुए हैं । निजगढ़ उद्योग वाणिज्य संघ में रह रहे मिटरव्याज पीडि़तों को आशा है कि सरकार के साथ समझौता हो जाएगा । लेकिन अभी तक किसी तरह का कोई समझौता नहीं हो पाया है ।
मिटरब्याज विरुद्ध किसान मजदूर आन्दोलन नेपाल के केन्द्रीय महासचिव मनोज पासवानल ने जानकारी दी कि दो दिन गृहमंत्री सुधन गुरुङ से बातचीत होने के बाद भी अब तक सहमति नहीं हो पाई है । उनके अनुसार, बुधबार (असार २१) रात के पौने ८ से लेकर रात के ११ बजे तक गृहमंत्री के साथ बातचीत हुई हुई थी । आज (गुरुवार) भी वार्ता होने की बात थी लेकिन समय निर्धारण नहीं हो पाया और सरकारी पक्ष से इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है ।

यह भी पढें   सिद्धान्तों के साथ समझौता कर सत्ता प्राप्त करने का कोई अर्थ नहीं है – गगन थापा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com