Tue. Jul 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ब्रिटेन का फीफा से आग्रह… अर्जेंटीना के विरुद्ध जांच हो

 

काठमांडू, सावन १ – अर्जेंटीना के खिलाडि़यों द्वारा इंग्लैंड को २–१ से हराने के बाद ‘लास माल्विनास सोन अर्जेंटीनास’ (फॉकलैंड्स अर्जेंटीना का है) इस तरह के नारे लिखे बैनर का प्रयोग किया था । इस घटना के प्रति ब्रिटेन के एक मंत्री ने फीफा से आग्रह किया है कि इसकी जाँच हो ।
प्रधानमंत्री केइर स्टार्मर के डाउनिं स्ट्रिट कार्यालय ने बिजनेश मंत्री पिटर काइल के आग्रह का समर्थन किया है । ये घटना विश्वकप सेमिफाइनल खेल के बाद की है । काइल ने बताया कि फीफा के नियम अनुसार मैदान में राजनीतिक प्रतीक दिखाना निषेध है । फीफा के इस नियम का ‘घोर उल्लंघन’ किया गया है । डाउनिंग स्ट्रिट के प्रवक्ता ने कहा कि – हो सकता है कि विश्वकप हमारा नहीं हो लेकिन फॉकलैंड टापू निश्चित रूप से हमारा है ।
अर्जेंटीना ने सन् १९८२ में दक्षिण एटलांटिक में स्थित ब्रिटिश विदेशी क्षेत्र पर आक्रमण किया था । लेकिन मार्गरेट थैचर के नेतृत्व में ब्रिटेन ने एक छोटे से युद्ध के बाद टापूओं पर पुनः कब्जा कर लिया था ।
काइल ने बुधवार एटलांटा में हुए खेल के बाद फीफा को इस घटना की जाँच् करने का आग्रह किया है । उन्होंने मीडिया में कहा कि – फुटबॉल से राजनीति अलग रखनी चाहिए । विश्वकप का मुख्य सिद्धान्त ही यही है । अब ये फीफा का विषय है । हम फीफा से यह अपेक्षा रखते हैं कि जाँच की जाएगी ।
हालाँकि फीफा ने अभी तक इस घटना को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *