सरकार की नियत सही है –सभापति लामिछाने
काठमांडू, सावन २ – सत्तारुढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के सभापति रवि लामिछाने ने कहा कि सरकार द्वारा लिए गए निर्णय से यदि जनता को लाभ नहीं हुआ है, लाभ के बदले में हानि हुआ तो ऐसे निर्णयों में परिवर्तन किया जाएगा । सभापति लामिछाने का कहना है कि सरकार के अभिभावक पार्टी होने के नाते इस जिम्मेदारी को लेने से हम पीछे नहीं हट सकते हैं ।
रौतहट जिला में विभिन्न पार्टियों में रहकर काम करने वाले नेताओं ने शुक्रवार रास्वपा में प्रवेश किया है । प्रवेश कराने के क्रम में पार्टी संसदीय दल के कार्यालय सिंहदरबार में हुए कार्यक्रम में सभापति लामिछाने ने कहा है कि सरकार की नियत में कोई खराबी है । सरकार की नियत सही है । लेकिन काम करते जाते हुए यदि कोई गलत निर्णय होता है तो निर्णय में परिवर्तन किया जाएगा ।
सभापति लामिछाने ने कहा कि – सरकार की नियत में कोई शंका नहीं है । सरकार किसान, मजदूर, सर्वसाधारण जनता के पक्ष में काम कर रही है । लेकिन कभी कभी किसी निर्णय में समस्याएं आ सकती है । उसका समाधान किया जाना चाहिए । लेकिन यदि नियत ही खराब हो तो ऐसी अवस्था में करेक्शन कहाँ किया जाए ? नियत का करेक्शन करना मुश्किल है । हजारों निर्णय यदि लिए जाते हैं तो ऐसे में दो चार निर्णयों को लोग विवाद में ला देते हैं ।

