जनकपुरधाम उद्योग वाणिज्य संघ का 58वां साधारण सभा भव्यता के साथ संपन्न

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। जनकपुरधाम उद्योग वाणिज्य संघ का 58वां साधारण सभा शनिवार को भव्यता के साथ संपन्न हो गया। सुरेन्द्र भंडारी की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा नेकपा एमाले के उप महासचिव रघुवीर महासेठ थे। प्रमुख अतिथि पद से वोलते हुए उन्होंने कहा आर्थिक विकास में निजी क्षेत्र का महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार तथा निजी क्षेत्र के बीच सहकार्य और सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जनकपुरधाम उद्योग वाणिज्य संघ व्यापारी के हक हित के लिए कार्य कर रही है। वाणिज्य संघ द्वारा लघु तथा कुटीर उद्योग के बढ़ावा हेतु समय -समय पर प्रशिक्षण आयोजित किया जाता है।
इस साधारण सभा के अवसर पर गणेश अतिथि सदन, गणेश मंदिर, प्रशासकीय भवन, मिथिला पेंटिंग से सजाया गया दीवाल, विश्राम स्थल का उद्घाटन किया गया।
अपने अध्यक्षीय भाषण में सुरेंद्र भंडारी ने संघ का बार्षिक गतिविधि, आगामी कार्य योजना, व्यवसाय मैत्री वातावरण का निर्माण, पूंजी निवेश प्रवर्धन तथा उद्यमशीलता विकास के साथ आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता दोहरायी। जनकपुरधाम को आर्थिक केंद्र के रूप में विकास हेतु उद्योगी, व्यवसायी तथा स्थानीय सरकार के बीच प्रभावकारी सह कार्य आवश्यक होना आवश्यक है।
कार्यक्रम में जसपा नेता पूर्व विधायक परमेश्वर साह, जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह सहित नगर के विभिन्न दलों के नेता, उद्योगपति, व्यवसायी की सहभागिता थी।

