Tue. Aug 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाढ़ और भूस्खलन के कारण देश भर के विभिन्न सड़कें अवरुद्ध

 

काठमांडू, सावन ३ – बाढ़ और भूस्खलन के कारण देश भर के विभिन्न सड़कें अवरुद्ध है । प्रहरी के अनुसार बीपी राजमार्ग पूर्ण रूप से अवरुद्ध हैं । रविवार की सुबह लगभग ४ः३० बजे काभ्रे की रोशी गाँवपालिका–७ घुमाउने, रोशी–८ गिम्दी और रोशी–९ बिरुवा डाँडा और पिनथली में सड़कों पर ऊपर से आए भूस्खलन के कारण बीपी राजमार्ग पूर्ण रूप से अवरुद्ध हैं ।
इसी तरह, कान्ति लोकपथ भी पूर्ण रूप से अवरुद्ध है । रविवार की सुबह लगभग ४ः३० बजे वागमती गाँवपालिका–३ पाङदुर स्थित कान्ति लोकपथ सड़क खंड भूस्खलन के कारण पूर्ण रूप में अवरुद्ध है । प्रहरी ने बीपी राजमार्ग में इससे पहले ही शाम ६ बजे से सुबह४ बजे तक दूसरा कोई अन्य सूचना जारी नहीं आने तक के लिए सम्पूर्ण सवारी साधन के आने जाने में रोक लगा दी है ।
इसी तरह कान्ति लोकपथ में भी असार १८ से शाम ५ बजे से सुबह ५ बजे तक के लिए सभी तरह के सवारी साधनों के संचालन पर रोक दिया है ।

यह भी पढें   कास्की में लगातार बारिश से भारी तबाही, बाढ़ और पहिरो से सड़कें क्षतिग्रस्त

इसी तरह प्रहरी ने असार २३ से लेकर मेची राजमार्ग के इलाम–९ राजदुवाली में कीचड़ के कारण सवारी साधनों के आने जाने पर रोक लगा दी है । प्रहरी ने बताया है कि उक्त स्थान में वैकल्पिक सड़क है । इसी तरह अर्घाखाँची सालझंडी ढोरपाटन सड़क खंड भी पूर्ण रूप से अवरुद्ध है । असार २८ गते लगभग ७ः०० बजे पाणिनी गाँवपालिका–२, ढुङ्ग्रेखोला में ऊपर से पत्थरों के गिरने से सड़क पूर्ण रूप से अवरुद्ध है । इसी तरह सिंधुपाल्चोक में अरनिको रजमार्ग, बाग्लुङ में काली गण्डकी करिडोर भी अवरुद्ध होने की जानकारी प्रहरी ने दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com