Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें
 

काठमांडू, सावन ३ – देशभर में मॉनसून का प्रभाव है । जल तथा मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने जानकारी दी है कि आज अधिकांश स्थानों में बारिश की संभावना है । अभी भी देश भर में बादल छाए हुए हैं । कोसी, वागमती, गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश के कुछ तथा कर्णाली प्रदेश के एक दो स्थानों में हल्की या मध्यम बारिश हो रही है । महाशाखा के अनुसार रविवार दिन में देशभर में अधिकांश जगहों में बादल लगे रहेंगे । हिमाली,पहाड़ी और तराई क्षेत्र के अधिकांश स्थानों में मेघगर्जन और बिजली सहित मध्यम बारिश की संभावना है । उच्च हिमाली क्षेत्रों में बारिश के ही साथ बर्फबारी की भी संभावना है ।
महाशाखा ने जानकारी दी है कि कोसी, लुम्बिनी और सुदूरपश्चिम प्रदेश के पहाडी तथा तराई क्षेत्र के कुछ स्थानों तथा वागमती और गण्डकी प्रदेश के कुछ स्थानों के साथ ही मधेश, वागमती और गण्डकी प्रदेश के तराई के एक दो स्थानों में भारी तथा अति भारी बारिश की संभावना है । कोसी, गण्डकी, लुम्बिनी और सुदूरपश्चिम प्रदेश के पहाड़ी तथा तराई के एक दो स्थानों में अति भारी बारिश की संभावना है ।

यह भी पढें   आठ राजनीतिक दलों ने बनाया ‘अग्रगामी मोर्चा’

इसी तरह आज रात भी देशभर के अधिकांश स्थानों में बादल छाए रहेंगे । हिमाली क्षेत्र के कुछ स्थानों में मेघगर्जन तथा बिजली सहित मध्यम बारिश तथा बर्फबारी की संभावना है । कोसी और सुदूरपश्चिम प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्र के अधिकांश स्थानों तथा बागमती, गण्डकी, लुम्बिनी और कर्णाली प्रदेश के पहाड़ी और तराई क्षेत्र के अधिकांश स्थानों में मेघगर्जन तथा बिजली सहित मध्यम बारिश होने की जानकारी महाशाखा ने दी है ।
आज रात ही कोसी, गण्डकी, लुम्बिनी और सुदूरपश्चिम प्रदेश के पहाड़ी तथा तराई के कुछ स्थानों में भारी या अति भारी बारिश तथा मधेश और वाग्मती प्रदेश के पहाड़ी तथा तराई के एक दो स्थानों में भारी बारिश की संभावना है । कोसी और सुदूरपश्चिम प्रदेश के पहाड़ी तथा तराई के एक दो स्थानों में अति भारी बारिश होने के कारण सर्वसाधारण से सतर्कता अपनाने का महाशाखा ने आग्रह किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com