आग लगी गाड़ी से एक व्यक्ति का शव बरामद
काठमांडू, सावन ५ – कीर्तिपुर में आग लगी एक गाड़ी से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है । कीर्तिपुर नगरपालिका–१ ट्याङ्ला फाँट में बा५च ३०३८ नंबर की गाड़ी में आग लगी थी । उक्त गाड़ी से एक पुरुष के शव को बरामद किया गया है । ये जानकारी काठमांडू उपत्यका ट्रैफिक प्रहरी कार्यालय के सूचना अधिकारी एसपी नरेशराज सुवेदी ने दी है ।
प्रहरी ने जानकारी दी है कि आग लगी गाड़ी नॉबिल बैंक के नाम पर है । घटना के बारे में और जाँच चल रही है ।

