Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस द्वारा बीपी स्मृति दिवस में ‘ग्रीन रन’ का आयोजन

 

काठमांडू, सावन ५ – नेपाली कांग्रेस बीपी स्मृति दिवस के दिन सावन ६ गते ५ किलोमिटर की ‘ग्रीन रन’ आयोजित करने जा रही है । कांग्रेस सभापति गगन थापा ने सामाजिक संजाल फेसबुक पर ‘ग्रिन रन’ प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आम नागरिकों को आमंत्रित किया है । उन्होंने जानकारी दी है कि जलवायु परिवर्तन संबंधी जनचेतना फैलाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ।
सार्वजनिक संदेश में सभापति थापा ने लिखा है कि –‘इसी श्रावण ६ गते बीपी स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में नेपाली कांग्रेस द्वारा ५ किलोमिटर ग्रिन रन आयोजित की जा रही है । मैं भी दौड़ रहा हूँ ,आप भी इस दौड़ में शामिल हों । आईए साथ दौड़ते हैं । जलवायु जनचेतना फैलाने के इस अभियान में हम सभी सहभागी बने ।’ थापा ने वीडियो संदेश में कहा है कि इस नारे के साथ कार्यक्रम शुरु होगा कि ‘जलवायु जनचेतना फैलाने के लिए एकजूट हों ’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com