विपद् के समय कार्यालय में अनिवार्य उपस्थिति के लिए दिया गया निर्देश पत्र
काठमांडू, सावन ५ – संघीय सरकार ने जिला समन्वय समिति और स्थानीय तह के कर्मचारियों को निर्देश पत्र लिखा है कि विपद् के समय में अनिवार्य रुप से कार्यालय में उपस्थित रहे । भूमि व्यवस्था, सहकारी, संघीय मामिला तथा सामान्य प्रशासन मंत्रालय ने जिला समन्वय समिति और स्थानीय तह के कर्मचारियों को विपद् के समय में अनिवार्य रूप से कार्यालय में उपस्थित होने के लिए पत्र लिखा है ।
मंत्रालय द्वारा लिखें गए इस निर्देश पत्र में उल्लेख किया गया है कि “अभी देश के विभिन्न भागों में लगातार बारिश, बाढ़, भूस्खलन आदि विपद्जन्य घटनाएं हो रही है । घटनाओं के संकट तथा प्रभाव को देखते हुए विपद्जन्य व्यवस्थापन, बचाव, राहत, समन्वय तथा सेवा प्रवाह को प्रभावकारी बनाना आवश्यक है । ”
पत्र में कहा गया है कि विपद् के समय में अवकाश लेकर नहीं बैठ सकते हैं । कोई जो छुट्टी लेकर बैठे हैं वें वापस आकर कार्यालय में उपस्थित होने और अपने कार्यालयों की जिम्मेदारी में किसी तरह की कोताही नहीं करें ।
निर्देश पत्र में इन बातों का उल्ल्ेख किया गया है – पहले में विपद् के संवेदनशील समयावधिभर अपना कार्यालय नहीं छोड़ना है, तथा कार्यालय में नियमित रूप से उपस्थित होकर आवश्यक समन्वय, सहजीकरण और निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय रहे ।
दूसरें बूँदें में कहा गया है कि यदि कोई कर्मचारी जो छुट्टी में हैं तो वें अपनी छुट्टियों को छोटा कर यथाशीघ्र संबन्धित कार्यालय में उपस्थित हों और अपनी जिम्मेदारी संभालें ।
इसी तरह तीसरे में कहा गया है विपद् से संबन्धित सूचना, बचाव तथा राहत कार्य, क्षति का विवरण तथा अन्य आवश्यक समन्वय कार्यो में संबन्धित जिला प्रशासन कार्यालय, सुरक्षा निकाय, प्रदेश तथा संघीय निकायों के साथ निरन्तर सम्पर्क और समन्वय करें ।
और चौथे बूँदे में कहा गया है कि यदि किसी विशेष परिस्थितिवश कार्यालय छोड़ने की अवस्था आती है तो संबंधित निकायों की पूर्व स्वीकृति लेकर जिम्मेदारियों की उचित व्यवस्था करके ही कार्यालय छोडेंÞ ।


