Fri. Oct 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रसिद्ध नेपाली पर्वतारोही पुरबहादुर गुरुङ (युक्त) के निधन की पुष्टि

 

15 साउन, गोरखा।

पाकिस्तान में स्थित 8,047 मीटर ऊँची ब्रॉड पीक पर चढ़ाई के दौरान प्रसिद्ध नेपाली पर्वतारोही पुरबहादुर गुरुङ (युक्त) के निधन की पुष्टि हो गई है।

इसकी पुष्टि अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान ने की है। क्लब के अनुसार, अभियान के दौरान चार लोगों के शव बरामद किए गए, जिनमें ओमान की पर्वतारोही नधीरा अल हार्थी और नेपाल के पर्वतारोही पुरबहादुर गुरुङ की पहचान की जा चुकी है।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के केन्द्रीय सदस्य मनिष मिश्र सहमहामंत्री पद के लिए उम्मीदवारी देंगे

अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान देश में पर्वतारोहण से संबंधित आधिकारिक संस्था भी है।

उधर, नेपाल नेशनल माउंटेन गाइड एसोसिएशन ने भी पुष्टि की है कि पुरबहादुर गुरुङ की हिमस्खलन (एवलॉन्च) की चपेट में आने से मृत्यु हुई। एसोसिएशन ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि संदेश साझा करते हुए उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com