Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शुक्रवार को भी मधेश में जगह जगह प्रदर्शन जारी, आन्दोलन शहर से गांव तक पसरा

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर
गुरुवार को जनकपुरधाम में कांवरिया की हत्या के बाद हुई उग्र प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन धनुषा ने अनिश्चितकालीन जनकपुरधाम उप महानगरपालिका में कर्फ्यू लगा दिया है। इसके बाद प्रदर्शन जारी है। गुरु को जलेश्वर, गौशाला, बद्रीवास,सबैला, मलंगवा ,गौर सहित अन्य शहरों में विभिन्न हिन्दू संगठनों ने प्रदर्शन किया।इन शहरों में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती रहने से कोई हिंसक झड़प की खबर नहीं है। इनरवा, विराटनगर,गोल बाजार,लहान, वीरगंज में अभी स्थित तनावपूर्ण है। सेना की बख्तरबंद गाड़ियां सड़क में गश्त लगा रही है। हेलीकॉप्टर से सुरक्षा की निगरानी की जा रही है। गुरुवार की रात प्रधानमंत्री मंत्री बालेन्द्र साह ने राष्ट्र को संबोधन किया जिसमें लोगों को शांति तथा भाईचारा कायम रखने की अपील की।चार मिनट का संबोधन मैथिली भाषा में था।इधर गृहमंत्री सुदन गुरूंग ने इनरवा तथा देवानगंज का दौरा किया। उन्होंने मृतक परिवार को दस लाख राशि की घोषणा,शहीद की दर्जा तथा घायलों को समुचित इलाज,अबैध मदरसा, मस्जिद की जांच के साथ रोहिंग्या तथा बंग्लादेशी घुसपैठियों को शक्ति से नेपाल से निकालने की बात कही है।
जनकपुरधाम,गोल बाजार,सिरहा में सुवह 6से 8बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गयी है ताकि लोग सब्जी,दूध तथा किराना की वस्तु खरीद सकें। एंबुलेंस, मीडिया बाहन तथा दवा दूकान को कर्फ्यू से अलग रखा गया है। अव तक इस प्रदर्शन के दौरान चार युवकों की जान गयी है वहीं दो दर्जन घायल हुए हैं।कई व्यवसायिक प्रतिष्ठान तथा वाहन को प्रदर्शनकारियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। जनकपुरधाम में शांति के लिए सर्वदलीय बैठक आयोजित की गयी थी जिसमें हिन्दू, मुस्लिम, बौद्ध ,इसाई के धर्म गुरु उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com