डा.सृष्टि कुमारी सहायक प्राध्यापक बनकर पटना जिला का नाम रोशन किया

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । डा.सृष्टि कुमारी विश्व विद्यालय सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक में 422सफल उम्मीदवार में 25वां स्थान प्राप्त किया है वहीं अति पिछड़ा वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ओम प्रकाश प्रसाद तथा भोली प्रसाद की पुत्री डॉ.सृष्टि कुमारी पढाई में शुरू से मेधावी छात्रा रही है।संत जोसेफ कान्वेंट बालिका उच्च विद्यालय बाढ पटना से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने के बाद ,स्नातक तथा स्नातकोत्तर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बी.एच.यू.)की है। तत्पश्चात पीएचडी जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से की।वे नेट क्वालीफाई भी किया है। सहायक प्राध्यापक बनने के बाद भी वे यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करना चाह रही है। इसलिए जी जान से तैयारी में लगी है।डा.सृष्टि कुमारी के पिता वायुसेना में नौकरी करने के बाद सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया से पदाधिकारी पद से अवकाश लिए है। माता भोली प्रसाद गृहिणी हैं।इनकी बड़ी बहन रचना प्रसाद वन स्थली से एम.सी.ए.करने के बाद उच्चस्तर माध्यमिक विद्यालय में कम्प्यूटर शिक्षिका है। उनके पिता ओम प्रकाश प्रसाद ने कहा कि दो पुत्री के बाद पुत्र की चाह नहीं रहा।इसे ही पुत्र मानकर अच्छी शिक्षा दी है। उन्होंने वेटी बचाव,वेटी पढाओ नारा का शत प्रतिशत पालन किया है।
डा.सृष्टि कुमारी की इस सफलता पर बिधायक तथा राजद के वरिष्ठ नेता रणविजय साहू, पटना उच्च न्यायालय के बरिष्ठ अधिवक्ता डॉ.आनन्द कुमार, बिहार तैलिक साहु सभा बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष तथा राजद नेता साहू भूपाल भारती, पटना की मेयर सीता साहू सहित कई गणमान्य लोगों ने बधाई दी है।


