प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह और भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव बीच मुलाकात
काठमांडू, सावन २५ – प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह और भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव के बीच हुई मुलाकात समाप्त हो गई है । प्रधानमंत्री के कार्यालय सिंहदरबार में अब से कुछ ही देर पहले यह मुलाकात समाप्त हुई है । आज की यह मुलाकात लगभग ४५ मिनट तक चली । प्रधानमंत्री के सचिवालय ने जानकारी दी है कि आज की इस मुलाकात में नेपाल–भारत बीच द्विपक्षीय मित्रता, पारस्परिक हित, विकास साझेदारी तथा सहकार्य जैसे विविध विषयों को लेकर बातें की गई हैं ।
मुलाकात में राजदूत श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री शाह को शुभकामनाएं दी । उन्होंने दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों और सहकार्यो को अधिक सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता जताई । इसी तरह प्रधानमंत्री शाह ने भी भारत के साथ ऐतिहासिक संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाने के लिए साझा हित के क्षेत्रों में मिलकर काम करने के विषयों पर जोड दिया । प्रधानमंत्री बालेन आज दिन के ३ बजे चीनी राजदूत से मुलाकात करेंगे । इससे पहले प्रधानमंत्री शाह ने सभी देशों के राजदूतों के साथ सामुहिक मुलाकात की थी ।

